बरेली। शुक्रवार की दोपहर बीच कचहरी पर दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक महिला चप्पलों से दूसरे पक्ष की एक महिला को पीट रही है। वही दूसरे पक्ष की महिला के साथ खड़ा एक युवक भी मारपीट करने वाली महिला को धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है। हंगामे की वजह से दोनों ओर से ट्रैफिक जाम हो गया। वहां मौजूद वकील एलआईयू व भीड़ ने दोनों पक्षों का किसी तरह से बीच-बचाव किया। इस पूरे मामले का किसी ने एक वीडियो भी बना लिया। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मारपीट और हंगामे के बाद थाना बारादरी क्षेत्र की एक महिला एसएसपी कार्यालय मे शिकायत करने पहुंची। उसका आरोप था कि बीते दिनों उसने अपने पति के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से वह उसका पीछा कर रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को भी वह जब कचहरी आई तो उसका पति पीछा करता हुआ वहां तक आ पहुंचा। आरोप है कि उसने पीड़ित महिला के ऊपर चाकू से वार किया। जिससे उसने अपने हाथ से बचा लिया। जिसकी वजह से उसके हाथ मे भी चोट आई है। इसी के बाद वहां पर हंगामा हो गया। आरोप तो यह भी है कि उसके पति के साथ कोई दूसरी महिला भी थी। पीड़ित महिला का आरोप तो यह भी है कि जब से उसने अपने पति पर मुकदमा कराया है। वह उसकी प्राइवेट वीडियो और फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। जिससे लोग उसे फोन कर अश्लील बाते कर रहे है। इसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उधर मामले मे पुलिस कार्रवाई कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव