सीबीगंज, बरेली। बुधवार की सुबह सीबीगंज वन विभाग की नर्सरी के पास एक बेकाबू रोडवेज चालक ने स्कूल टैम्पो को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। ऑटो सड़क से नीचे पलट गया। ऑटो मे सवार करीब एक दर्जन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दौड़कर बच्चों को ऑटो से निकाला। बच्चों को पुलिस ने मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रोडवेज चालक बस लेकर रामपुर की ओर फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है। चार बच्चों की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों का कहना है कि कैंफर स्टेट कॉलोनी मे कंपीटेंट कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे एक बजाज ऑटो मे सवार होकर फतेहगंज पश्चिमी की ओर जा रहे थे। इसी बीच सीबीगंज वन विभाग नर्सरी के पास एक रोडवेज बस चालक ने बहुत ही तेजी से बस को ऑटो से ओवरटेक करने का प्रयास किया। पीछे से बस की टक्कर ऑटो में लगी। जिससे ऑटो कई बार पलटते हुए सड़क से नीचे गिरा। ऑटो में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। जो गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर राहगीर दौड़ें। राहगीरो ने बच्चों को ऑटो से निकाला। कई बच्चे ऑटो में फंस गए थे। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। सभी घायल बच्चों को मिनी बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूल प्रबंधन के कई लोग पहुंच गए। जब परिवार वालों को हादसे की सूचना मिली तो परिजन रोते बिलखते अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। रोडवेज चालक बस लेकर रामपुर की ओर फरार हो गया। लोगों ने बस का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। सीबीगंज पुलिस का कहना है कि बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब एक दर्जन बच्चों की चोटें आई हैं। चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है। अभिभावकों और टैम्पो चालक से तहरीर मांगी गई है। बस को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। परिवहन निगम प्रबंधन से भी बस और चालक के संबंध मे डिटेल ली जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
