बरेली। एसटीएफ ने पुरानी जेल के पास से दो अंतराज्यीय तस्करों कृष्णा दांगी और कुंदन लाल को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एसटीएफ को तीन किलो 200 ग्राम अफीम भी बरामद हुई है। जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। एसटीएफ के मुताबिक कृष्णा दांगी झारखंड के चतरा थाना क्षेत्र के गांव दारियातु का रहने वाला है। जबकि कुंदन लाल बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव अंजनी का रहने वाला है। इनके पास से एसटीएफ ने अफीम के साथ ही 3150 रुपए, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। इस पूरे प्रकरण मे दो तस्करों के नाम और उजागर हुए है। जिसमें पहला नाम दारियातु गांव के शत्रुघन का है जबकि दूसरा नाम सिरौली थाना क्षेत्र के मनोज का सामने आया है। दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ मे कृष्णा दांगी ने बताया कि वह यह अफीम अपने ही गांव के शत्रुघन से लेकर आया था। कृष्णा ने बताया कि उसे इस काम के लिए पैसे मिले थे। जो दोनो आपस में आधा-आधा बॉट लेते। कृष्णा ने बताया कि शत्रुघन ने इस अफीम के लिए बरेली में पहुचाने को कहा था। साथ ही इसे डिलीवर करने की जगह भी बताई। एसटीएफ के मुताबिक कृष्णा इस अफीम को पिट्ठू बैग में रखकर लाया था। मगर कुन्दन को अफीम देते वक्त ही उसे एसटीएफ ने धर दबोचा। मामले मे जब एसटीएफ ने कुंदन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे मनोज ने कहा था कि पुरानी जेल के पास बने शिव मन्दिर के पास पहुंच जाओ। मनोज ने कुंदन से यह भी कहा कि वहां पर एक व्यक्ति मिलेगा जो अफीम देगा उसे लेकर आना है। कुंदन ने यह भी बताया कि मनोज ने उससे यह कहा था कि पैसे का हिसाब वह बाद में शत्रुघन से कर लेगा।।
बरेली से कपिल यादव
