एसआईआर अभियान की डीएम ने परखी प्रगति

आंवला, बरेली। विशेष गहन परीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा करने डीएम अविनाश सिंह शनिवार को आंवला पहुंचे। डीएम ने बीएलओ से जुड़ी समस्याओं व कार्य की एसडीएम विदुषी सिंह, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा से जानकारी ली। उन्होनें कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची के मिलान का काम तेजी से किया जा रहा है। अभियान मे शिथिलता बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी। बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र की वोटर लिस्ट की गहनता से जांच करें। संदिग्ध मतदाता पाए जाने पर इसकी लिखित जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होनें बीआरसी केंद्र का निरीक्षण भी किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *