देवबंद/सहारनपुर- देवबंद सहारनपुर मे अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपने पूर्वजों से मिलवाने और स्वतंत्र भारत के लिए लड़ने वालों का स्वतंत्र बनाए रखने वालों से परिचय कराने की दृष्टि से देवबंद स्थित के एल जनता इंटर कॉलेज में स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहारनपुर विभाग प्रचारक श्रीमान प्रवीर जी ने अपना उद्बोधन दिया प्रवीण जी ने बताया कि हम शताब्दियों तक संघर्ष करते रहे लेकिन पराजय को कभी स्वीकार नहीं किया और आखिरकारअपने पूर्वजों के पराक्रम से देश की स्व आधारित राष्ट्र रचना खड़ी करने का अवसर 1947 में प्राप्त हुआ अर्थात देश पराधीन से मुक्त हुआ स्वाधीन हुआ स्वतंत्र का विकास प्रारंभ हुआ। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव का उद्देश्य अपने महापुरुषों, अमर बलिदानीओं का संस्मरण करना और उन्हें सदैव याद करना है जिससे आने वाली पीढियां इस स्वतंत्रता के मायने समझ सके कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय प्रबंधक दीपक राज सिंघल प्रधानाचार्य श्री राजकुमार विभाग प्रचारक प्रवीर जी भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री ठाकुर हरवीर सिंह ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया
प्रबंधक दीपक राज सिंघल ने अपने उद्बोधन में कहा यह स्वतंत्रता हमें अनेक महापुरुषों के अमर बलिदान से मिली है अनेक ऐसे महापुरुष जिनका नाम तक हम नहीं जानते उन्होंने अपने प्राण न्योछावर कर दिए मां भारती को स्वतंत्र कराने के अमृत महोत्सव के इस अवसर पर यह संदेश जन जन तक पहुंचा पर राष्ट्रभक्ति का ऐसा वातावरण तैयार करें कि भारत पुनः एक सशक्त राष्ट्र अखंड राष्ट्र और वैभव संपन्न राष्ट्र बंद कर संपूर्ण मानवता की आस्था का केंद्र बने।
प्रधानचार्य राजकुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया
कार्यक्रम के अंत में देश के रक्षा क्षेत्र के महानायक जरनल विपिन रावत उनकी धर्मपत्नी व अन्य सैन्यकर्मियों के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण किया गया कार्यक्रम का संचालन मनीष त्यागी ने किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय संघ सेवक संघ के नगर कार्यवाह आशुतोष नगर सेवा प्रमुख जीतेंद्र , अभिषेक त्यागी मोंकीत पुंडीर उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार से संजय धीमान बलदेव राज विजयपाल अनुज त्यागी गौरव राव नर्मदा गौरव शिखा सिंघल ईश्वर सिंह भारत गोयल मनीष त्यागी अभिलाष शर्मा सचिन धीमान आदेश आदि समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी