एयरपोर्ट पर आना भूले तो डिप्टी सीएम ने अधिकारियों की जमकर लगाई फटकार

बरेली। शनिवार की दोपहर बाद विमान से बरेली पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, समर्थको ने जन्मदिवस पर स्वागत एवं अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी। डिप्टी सीएम ने डीएम, एसएसपी और सीएमओ को जमकर फटकार लगाई। ये सभी अफसर एयरपोर्ट पर आना भूल गए थे। इसके अलावा सीएमओ ने समीक्षा बैठक भी नही रखी थी। यह जानकार डिप्टी सीएम का पारा चढ़ गया। वह सीधे सर्किट हाउस पहुंचे और यही पर अफसरों को तलब कर लिया। सर्किट हाउस मे ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अफसरों को बुलाकर समीक्षा शुरू की। यहां एयरपोर्ट पर न पहुंचने और प्रोटोकॉल भूलने पर डिप्टी सीएम ने अफसरों से जानकारी मांगी तो डीएम – एसएसपी बगले झांकने लगे। अफसरों ने डिप्टी सीएम को बताया कि वह थाना दिवस मे थे। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि थाना दिवस 12 बजे खत्म हो गया था। मेरी फ्लाइट ढाई बजे आई है। डिप्टी सीएम की फटकार के बाद अफसरों मे खलबली मच गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *