बरेली/भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी। एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शनिवार को ब्लॉक परिसर फतेहगंज पश्चिमी व भोजीपुरा मे बने बूथ पर वोट डाले गए। चुनाव मे फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख के 174 मतदाता में से 172 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को प्रभारी एडीओ पंचायत छत्रपाल सिंह ने बताया कि पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से एमएलसी का चुनाव संपन्न हुआ। ब्लॉक परिसर में शनिवार को मतदाता अपने मत का प्रयोग करने के लिए आठ बजे ही मतदेय स्थल पर पहुंचने शुरू हो गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। एमएलसी चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई गई। वही जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और अपर पुलिस महानिदेशक ने मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के बिस्तर पर सुबह से ही काफी गहमागहमी रही जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का विस्तर बिना कार्यकर्ताओं के सुना पड़ा रहा। भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी कु. महाराज सिंह ने भी मतदान केंद्र के पास लगे विस्तर पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। वही क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा व नगर पंचायत चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, रामबाबू कनौजिया, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, चक्रवीर सिंह चौहान, कन्हैयालाल, सभासद संजीव सिंह, कुलबीर सिंह, संजीव शर्मा, सुनील शर्मा, कैलाश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सौरभ पाठक, पूरनलाल लोधी सहित तमाम कार्यकर्ता लगातार एक एक वोट डलवाने में लगे रहे।।
बरेली से कपिल यादव