एमएलसी चुनाव के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टी, 09 अप्रैल को होगा मतदान

बरेली। रामपुर-बरेली एमएलसी चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को संजय कम्युनिटी हॉल से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बरेली और रामपुर के 28 पोलिंग बूथों पर 9 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। 4880 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एमएलसी चुनाव मे भाजपा के महाराज सिंह और सपा के मशकूर मुन्ना के बीच मुकाबला है। हालांकि एक निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान मे हैं। भाजपा और सपा अपने-अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए ताकत लगा रही है। दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं का फोकस जनसंपर्क है। वही प्रशासन ने चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से बरेली के 21 पोलिंग बूथों के लिए पार्टियां रवाना होंगी। गुरुवार को मतपेटी समेत चुनाव संबंधी सामग्री संजय कम्युनिटी हॉल पहुंचा दी गई। आपको बता दें कि एमएलसी चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी, ग्राम प्रधान, नगर निकायों के पार्षद और चेयरमैन के साथ ब्लॉक प्रमुख मतदान करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *