एमएलसी चुनावः भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को मनाया, प्रत्याशी ने पर्चा लिया वापस

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रामपुर-बरेली एमएलसी सीट पर नौ मार्च को मतदान है। चुनाव से पहले बुधवार को भाजपा ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव माधौपुर निवासी निर्दलीय प्रत्याशी पूरनलाल को मनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, अभय चौहान, राहुल साहू, वीरपाल गंगवार, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, चक्रवीर सिंह चौहान सहित अन्य भाजपाइयों ने पूरन लाल के घर पहुंच कर पर्चा वापसी के लिए मनाया। इसी के चलते निर्दलीय प्रत्याशी पूरनलाल ने नाम वापस ले लिया और भाजपा का सहयोग करने का वादा किया। वही निर्दलीय प्रत्याशी द्वारका प्रसाद ने भी नाम वापस ले लिया है। मगर अब इस सीट पर चार प्रत्याशी मैदान में बचे है। भाजपा प्रत्याशी कुंवर महाराज सिंह और सपा प्रत्याशी मशकूर अहमद मुन्ना के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि, निर्दलीय प्रत्याशी शादाब बेगम, आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अच्छन अंसारी मैदान मे है। बता दें कि बरेली और रामपुर के 28 बूथों पर नौ अप्रैल को मतदान होगा। रामपुर-बरेली एमएलसी सीट पर 4885 मतदाता है। यह मतदाता ही नौ अप्रैल को एमएलसी चुनेंगे। मतगणना 12 अप्रैल को संजय कम्युनिटी हाल में होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *