एनकाउंटर के बाद लंगड़ाते हुए बरेली पुलिस से बोला पांचवा शूटर, अब बाबा के यूपी कभी नही आएंगे सर, वीडियो वायरल

बरेली। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति लंगड़ाते हुए माफी मांग रहा है। लंगड़ाते हुए वह कह रहा है कि अब बाबा के यूपी कभी नहीं आएंगे सर। बाबा की पुलिस के आगे कभी नहीं आएंगे। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग मामले मे गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह से जुड़े चार बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने गोल्डी बराड़ गैंग के दो शूटरों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बागपत निवासी नकुल और विजय तोमर के रूप मे हुई है। दोनों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। इन पर एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच मे सामने आया है कि 11 सितंबर को सुपर स्प्लेंडर बाइक से पहुंचकर इन्ही दोनों ने दिशा पाटनी के घर फायरिंग की थी। दो बदमाशों को बरेली स्थित शाही थाना क्षेत्र मे दुनका-बिहारीपुर रोड स्थित किच्छा नदी पुल के पास पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने घेर लिया। इनमें राजस्थान निवासी रामनिवास के दाएं पैर मे गोली लगी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। गिड़गिड़ाते रामनिवास ने पुलिस से कहा कि वह दोबारा यूपी मे नही आएगा। यहां बाबा की पुलिस से डर लगता है। गिरफ्त में आया दूसरा बदमाश हरियाणा का अनिल है। यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में गाजियाबाद में दो बदमाशों रविंद्र व अरुण को बुधवार को मार गिराया था। 17 वर्षीय दो आरोपी शुक्रवार की सुबह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए। पुलिस के अनुसार, दोनों बागपत के रहने वाले हैं। सोशल मीडिया के जरिये उनकी गिरोह मे भर्ती की गई थी। दोनों शूटर मुठभेड़ मे मारे गए बागपत निवासी अरुण को जानते थे। नाबालिगों को अरुण ने अभिनेत्री के घर पर गोली चलाने को कहा था। अरुण ने दोनों को चार से पांच लाख रुपये देने की बात कही थी। इधर, सीसी फुटेज और बदमाशों की लोकेशन के आधार पर बरेली की एसओजी ने शाही क्षेत्र मे मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अनुराग आर्य ने शाम छह बजे मुठभेड़ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू के दाएं पैर मे गोली लगी है। वह राजस्थान के गांव बेडकला, थाना जैतारण, जिला बियावर का निवासी है। उससे एक पिस्टल व कुछ कारतूस मिले हैं। मौके पर बदमाशों की बाइक पड़ी मिली। वह 25000 रुपये का इनामी है। उसे फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी ने कबूल किया कि वह दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने आए बदमाशों का साथी था। उसे रेकी की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके अलावा घटना के लिए एक चोरी की बाइक का जुगाड़ करने की जिम्मेदारी उसे दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि रेकी रामनिवास ने ही की, वह घटना के दौरान भी आसपास ही था। हालांकि उसने सफाई दी कि घटना से पहले वह चला गया था। एसएसपी ने बताया कि छठा आरोपी अनिल भी शाही में गिरफ्तार किया गया। वह हरियाणा के सोनीपत जिले के थाना बड़ी के गांव राजपुर का निवासी है। उसके कब्जे से एक तमंचा व कुछ कारतूस मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि अनिल का सोनीपत में बाइक का गैराज है। मुठभेड़ में मारे गए रविंद्र व अरुण उसके दोस्त थे। संदेह है कि अनिल ने ही इन लोगों को घटना के लिए सफेद रंग की अपाचे बाइक उपलब्ध कराई थी। अनिल ने वही बैठकर गिरोह की मदद की थी। बताया कि अनिल पहले बिहार मे शराब की तस्करी करता था। वह सोनीपत से भी शराब तस्करी में जेल जा चुका है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *