बरेली। इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम मे शनिवार को एक राष्ट्र, एक चुनाव पर परिचर्चा मे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने कहा कि भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है और आगे बढ़ रहा है। एक राष्ट्र, एक चुनाव होना चाहिए। अगर एक साथ सभी चुनाव होते हैं तो इसका फायदा होगा और लोग एक दिशा में एक साथ काम करने के लिए आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर कई चुनाव होने का नुकसान है। कभी लोकसभा तो कभी विधानसभा और स्थानीय निकाय के चुनाव होते हैं। इतना नहीं कभी किसी प्रदेश तो कभी किसी इलाके में चुनाव होता है। अगर एक साथ जैसे सभी प्रदेशों में जीएसटी लागू करने का फायदा मिला है। उसी तरह अगर एक साथ सभी चुनाव होंगे तो एक सोच के साथ सभी आगे बढ़ेंगे। अलग-अलग चुनाव होने से मानव श्रम और खर्च भी बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से आज हम पांचवीं अर्थ व्यवस्था वाला देश बन गए हैं। विदेश के लोग भी कह रहे हैं कि आने वाले समय में भारत तीसरी अर्थ व्यवस्था वाला देश बन जाएगा। देश के युवा स्टार्टअप की ओर बढ़ रहे हैं। आज से 10 साल पहले 350 स्टार्टअप थे जो अब बढ़कर डेढ़ लाख हो गए हैं। मंच का संचालन डॉ. केएम अरोड़ा ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बृज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, तृप्ति गुप्ता, सीपीएस चौहान, मोहित तिवारी, जयदीप चौधरी, नरेंद्र मौर्य, कन्हैया राजपूत, राजकिशोर कश्यप, सत्येंद्र पांडे, बृजेश कुमार पाल, सौरभ कुमार, सुभाष वर्मा, हरिओम कश्यप, संजीव रस्तोगी, विशाल मल्होत्रा, नरेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश लोधी आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव