एकजुट होकर हिंदू हो जाएंगे अजेय- देवराज

फरीदपुर, बरेली। सनातन धर्म केवल पूजा पद्धति ही नही बल्कि जीवन जीने का एक गौरवशाली तरीका है। यह बात पंचेश्वर नाथ मंदिर के महंत राम गिरि ने कही। वह हिंदू सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। पंचेश्वर नाथ हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से सीएएस इंटर कॉलेज में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज, पुष्पा देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता देवराज ने कहा कि हिंदू सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति की रक्षा सामाजिक समरसता और जाति भेद से ऊपर उठकर एकजुट करना है। कहा कि जब हिंदू एकजुट होते है तो वह अजेय हो जाते है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक डा. महेश चौधरी व पितांबरपुर नगर के विविध संगठनों द्वारा सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वनाथ प्रताप सिंह, अनुज शर्मा राहुल ब्रहमेंद्र मिश्रा, नितिन, मानवेंद्र राणा, सोमपाल राठौर नगर अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, संजय सिंह चौहान एडवोकेट, रुद्रांश सह नगर कार्यवाह सोमेंद्र, देवांश, संकल्प, वैभव, ऋतिक, सत्येंद्र सिंह लकी, सुखदेव वाल्मीकि, दीपा काला तुपार अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज के अध्यापक अध्यापिकाएं सहित आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में सनातनी उपस्थित रहे। नवाबगंजः रविवार को हिन्दू सम्मेलन सामाजिक समरसता सम्मेलन में पहुंचे विभिन्न धर्म और संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिन्दू समाज से संगठित रहने और एकजुट होने का आह्वान किया। सम्मेलन का आयोजन आरएसएस के नगर कार्यवाह डा. चोखेलाल एवं देवेश देवल के संयोजन में किया गया। गुरुद्वारा नानक मत्ता साहिब के डेरा प्रमुख सरदार रवि सिंह ने हिन्दू समाज से एकजुटता बनाए रखने की अपील की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *