बरेली। जिले के थाना प्रेमनगर की रहने वाली मशहूर एंकर और नगमा बरेलवी के नाम से शायरी करने वाली लकी सक्सेना की बुधवार की रात को मौत हो गई। एंकर का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला है। उसने नौ महीने पहले ही दूसरे संप्रदाय के युवक से लव मैरिज की थी। गुरुवार की दोपहर जब लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना को लेकर मायके पक्ष के लोग अभी कुछ नहीं बोल रहे है लेकिन मुंह बोले भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इस संदिग्ध मौत का राज जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आपको बता दें कि शहर के थाना प्रेमनगर मे बांके की छावनी की रहने वाली लकी सक्सेना (47) अपने परिवार के साथ रहती थी। एक साल पहले उन्होंने राजा खान उर्फ फुरकान के साथ शादी की थी। फुरकान उनके साथ ही रहता था। बुधवार की रात को लकी सक्सेना अपने कमरे मे सो रही थी। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे तक उनके कमरे का दरवाजा नही खुला। जिस पर उनके परिवार वालों ने दस्तक दी लेकिन कुछ आवाज नही आई। इसके बाद सुभाषनगर बीडीए कॉलोनी मे रहने वाली उनकी बहन गजल सक्सेना को जानकारी दी गई। जिस पर गजल सक्सेना बांके की छावनी पहुंची। प्रेमनगर थाना पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर देखा तो लकी सक्सेना का शव चुन्नी के सहारे लिंटर मे पंखे के होल्डर से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुंह बोले भाई का आरोप है कि उन्हे बहन लकी की हत्या की आशंका है।।
बरेली से कपिल यादव