सोनभद्र- उभ्भा नरसंघार में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुची कांग्रेस महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे करीब सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंच गईं। मिर्जापुर से 20 जुलाई को लौटने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा आज सोनभद्र नरसंहार में पीड़ित परिवारों से किया गया वादा निभाया और पीड़ित परिवारों से मिलीं उनके जनसमस्या से रूबरू हुयी। साथ ही प्रियंका जी ने हालचाल जाना और पूछा कि उनके द्वारा घोषित सहायता राशि मिला कि नहीं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि प्रियंका जी ने आगे भी कांग्रेस की तरफ से मदद का भरोसा दिया है। आपको बताते चले कि सोनभद्र जनपद में हुये बीते 17 जुलाई के नरसंहार में पीड़ितों से मिलने उभ्भा पहुंचीं प्रियंका वाड्रा दो घंटे तक गांव में रहीं। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय परिसर में परिजनों से मिलने के लिए बनाए गए स्थल पर 1.30 बजे पहुंची। जहां बैठने के लिए लगाई गई कुर्सी पर न बैठकर पीड़ित महिलाओं के बीच जाकर जमीन पर बिछाई गई दरी पर बैठ गईं। इसके बाद एक-एक करके मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी स्थिति पूछते हुए सांत्वना दीं। गांव से लौटते समय मीडिया से कहा कि घटना बहुत बड़ी है लेकिन इसके बाद भी प्रशासन द्वारा पीड़ितों को परेशान किया जा रहा है। इसे कांग्रेस उच्च सदन में उठाएगी। इसके साथ ही घटना के चश्मदीद रामराज व रामधनी से पूरे घटनाक्रम को जाना। लगभग सवा घंटे इनके बीच बिताने के बाद प्रियंका वाड्रा गांव की एक महिला के साथ घटनास्थल पर जाकर खेत को देखा। वहां से आने के बाद मृतकों के घर जाकर घर की स्थिति देखी। इस दौरान कुछ पीड़ितों को दिल्ली भी बुलाया। इसके बाद साढ़े तीन बजे वाराणसी के लिए रवाना हुईं। इस दौरान सुरक्षा की चौकस व्यवस्था रही। प्रियंका ने पीड़तों के परिजनों से कहां कि वह हमेशा उनके साथ हैं। इसके साथ ही कहा कि लोग क्या चाहते हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार ने कहा कि हमारे बच्चों को नौकरी मिले, हमारे ऊपर दर्ज हुए मुकदमे वापस हों, वहीं घटना के लिए दोशियो को फांसी दी जाए। नरसंहार के बाद इस घटना में कुछ बेकसूर लोगों को पुलिस पकड़ी है जबकि दोषी बाहर घूम रहे हैं। निर्दोश लोगों को छोड़ा जाए। इस पर प्रियंका ने वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं से कहा कि वह इसके लिए डीएम व एसपी से बात करें। इसके बाद प्रियंका घायलों से मुलाकात करके उनका हाल जानते हुए घटना के बारे में जानकारी ली और सरकार पर लगाया फर्जी मुकदमो में शामिल करने का आरोप कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारियो को पूरा करने में असमर्थ है ।
रिपोर्ट:-राजेन्द्र कुमार शाह
उभ्भा नरसंघार में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
