देहरादून / उत्तराखंड- देवभूमि उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से सत्ता परिवर्तन की सुगबुगाहाट तेज हो गई है।भाजपा ने केंद्र से 2 पर्यवेक्षक देहरादून भेजे गए है। जो यहां पर पार्टी के सभी विधायकों व सभी धड़ो से वार्ता कर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को देंगे। केंद्र से दुष्यंत गौतम और रमन सिंह को भेजा गया है।_
पर्यवेक्षक BJP के असंतुष्ट विधायकों, नेताओं से मिलेंगे तथा त्रिवेन्द्र रावत सरकार के कामकाज को आंकेंगे। वार्ता के लिए पर्यवेक्षक BJP के सभी गुटों के नेताओं को बुलाया गया है। उत्तराखंड में चेहरा बदलने की अटकलें भी तेज़ हो गई है।हरियाणा से भेजे गए बीजेपी महामंत्री सुरेश भट्ट का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। जबकि राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी व केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी मुख्य दावेदारी में है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी रेस में हैं। त्रिवेन्द्र रावत को केंद्रीय संगठन में भेज जाने की चर्चा है।
चर्चा है कि केंद्रीय नेतृत्व 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर मंथन के लिए हर पहलू पर चर्चा वार्ता कर रही है। वही पुछले दिनों सरकार के मंत्री व विधायकों की मुख्यमंत्री से नाराजगी की भी चर्चा का विषय बनी रही।भाजपा विधायकों मे मन्त्रीमण्डल विस्तार को भी लेकर नाराजगी है ,त्रिवेंद्ररावत ने विवाद न बढें इसलिये ही अभी तक मन्त्रीमण्डल का विस्तार नहीं किया है।और बार बार केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास मे लेकर मन्त्रीमण्डल विस्तार टलवा दिया।जबकि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पँत के निधन के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अब जल्दी ही रिक्त कैबिनेट पदों पर वरिष्ठ विधायकों की ताजपोशी होगीं।
– मन्थन चौधरी