ई रिक्शा व बाइक सवार मे हुई आमने सामने टक्कर, बाइक सवार की मौत, एक घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे के गांव पट्टी के पास ई रिक्शा और बाइक मे आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार की मौत हो गई और ई रिक्शा चालक घायल हो गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत की खबर से घर मे कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 11 बजे मनोज पुत्र चन्द्रभान निवासी ग्राम पट्टी पेट्रोल पंप के सामने से रोड पार कर रॉन्ग साइड से ई रिक्शा लेकर जा रहा था। तभी कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला माली निवासी सक्षम मीरगंज से लौट रहा था। औंध पट्टी के पास बाइक और ई रिक्शा मे आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार सक्षम और ई रिक्शा चालक मनोज गम्भीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एम्बुलेस से इलाज के लिये राजश्री अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टर ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। मनोज की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सक्षम की मौत की खबर जब परिजनों को हुई तो घर मे कोहराम मच गया। मां गीता देवी का रो रोकर बुराहाल था। म्रतक दो भाई दो बहनों मे सबसे छोटा था। पिता भूपराम ने बताया कि हम पत्नी के साथ बरेली दवा लेने गये थे। वही पर फोन द्वारा एक्सीडेंट की सूचना मिली। बड़ा बेटा पत्नी के साथ दिल्ली रहता है। सक्षम बरेली कॉलेज मे बीएससी की पढ़ाई कर रहा था और साथ ही मंडी गेट पर समोसा चाय की दुकान पर काम मे हाथ बटाता था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *