बरेली। शहर मे कलर कोडिंग व रूट निर्धारित किए जाने की व्यवस्था लागू होने से ई रिक्शा चालकों मे रोष है। शुक्रवार की सुबह से हो रही पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए रिक्शा चालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट मे डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। डीएम मीटिंग मे व्यस्त होने के कारण सीओ सिटी श्वेता यादव ने ई रिक्शा चालकों और संगठन के पदाधिकारियों को समझाते हुए अगले दिन आने को कहा। शहर मे कलर कोडिंग व्यवस्था लागू होने से ई रिक्शा चालक परेशान हो गए है। ई रिक्शा चालकों का कहना है कि पुलिस ई-रिक्शा से सवारी उतरवा दे रही है और आगे नही जाने दे रही। उनको केवल छह रूट निर्धारित किए गए है। जिस कारण उन्हे काफी दिक्कत होगी। इसके साथ ही उनके वाहन अगर लंबे रूट पर चलेंगे तो बैटरी खत्म होने का डर लगा रहता है। वह यातायात के इस नियम के खिलाफ है। गरीब ई-रिक्शा चालकों को अपने परिवार का गुजारा करने मे काफी दिक्कत होगी।
बरेली से कपिल यादव