ईवेंट मैनेजर युवती की हत्या के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार, क्राइम पेट्रोल देखकर की हत्या

बरेली। इवेंट मैनेजर की हत्या के मामले मे पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने क्राइम पेट्रोल देखकर हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है, जबकि पकड़े गए दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आपको बता दें कि बारादरी के मोहल्ला दुर्गानगर मे रहने वाली पूजा राणा 12 जनवरी की दोपहर घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने रिठौरा के गांव बड़ेपुरा निवासी विमल को गिरफ्तार किया तो सामने आया कि उसने पूजा की हत्या के बाद शव को रिठौरा में ही नहर किनारे दफन कर दिया। इस वारदात में इज्जतनगर में डेलापीर निवासी सोहिल खान उर्फ सोहेल और विमल का रिश्तेदार हाफिजगंज के मोहल्ला जवाहरनगर निवासी अनिल कुमार भी शामिल था। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि गुरुवार को वे दोनों सरेंडर करने की फिराक मे कोर्ट जा रहे थे तो बारादरी पुलिस ने बग्गा ग्राउंड के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। क्राइम पेट्रोल देखकर रची थी शव ठिकाने लगाने की साजिश: पुलिस के मुताबिक सोहिल डेलापीर मंडी के पास पराठे का ठेला लगाता है और अनिल का हाफिजगंज मे धर्मकांटा है। पूछताछ मे सामने आया कि पूजा से झगड़ा होने पर विमल ने फोन करके सोहिल को रामगंगानगर बुलाया। वह पहुंचा तो विमल ने उसे पूजा से रुपयों को लेकर झगड़ा और गाली गलौज की जानकारी दी। फिर दोनों ने मफलर से गला कसकर पूजा की हत्या कर दी। इस बीच शव ठिकाने के लिए विमल ने अनिल से गड्डा खुदवाने को कहा। अनिल ने अपने कर्मचारियों से गड्डा खोदने को कहा तो मना कर दिया। इस पर उसने खुद ही फावड़ा ले जाकर गड्डा खोदा। आरोपियों ने बताया कि विमल क्राइम पेट्रोल देखने का शौकीन था। उसे देखकर ही शव ठिकाने लगाने की योजना बनाई गई। काले पर्दे लगाकर कार मे लेकर घूमते रहे शव: विमल और सोहिल ने सात-आठ बजे के करीब ही पूजा की हत्या कर दी। इसके बाद विमल ने पूजा की स्कूटी लेकर सोहिल को कार के शीशों के लिए काले पर्दे लेने भेजा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *