ईद मिलादुन्नबी आज, अलग-अलग मोहल्लों से निकलेगे जुलूस ए मोहम्मदी

बरेली। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर शहर के मुस्लिम इलाकों मे रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई। शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी पर कोहाड़ापीर से मुख्य जुलूस निकाला जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग मोहल्लों से भी जुलूस ए मोहम्मदी निकाले जाएंगे। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे-ए-विलादत पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर पूरे शहर में जश्न का माहौल है। हर कोई खुशी के इस रंग में रंगा हुआ है। शाहमतगंज, सैलानी, पुराना शहर, जगतपुर समेत अन्य जगह पर सड़कों को सजाया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कोहाड़ापीर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जिसमें 200 से अधिक अंजुमन शामिल होंगी। मुसलमानों ने घरों पर इस्लामी झंडे के अलावा रंग बिरंगी लाइटें लगाकर सजाया है। वहीं, सीबीगंज क्षेत्र के जुलूस मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर रजा पहुंचेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *