ईद उल अजहा पर अमन और सौहार्द का पैगाम, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

बरेली। ईदगाह मे भारी संख्या मे इस ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। ईद की नमाज़ अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। सुबह से ही ईदगाह समेत सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज़ियों की भीड़ उमड़ी। इसके बाद हज़रत इब्राहीम अल्हेअस्सलाम की सुन्नत अदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। जो 19 जून सूर्यदय से पहले तक चलेगा। वही शरई मालदार मुसलमानों ने अल्लाह की राह मे जानवरों की कुर्बानी दी। सोमवार को बकरीद का त्योहार सौहार्द और उत्साह के माहौल में मनाया जा रहा है। सुबह के समय शहर की मस्जिदों और बाकरगंज स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। सुबह 10 बजे ईदगाह में नमाज शुरू हुई। ईदगाह में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। वाहनों का आवागमन बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया था। ईदगाह में काजी उल हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने नमाज अदा कराई। शहर और मुल्क में अमन और तरक्की के लिए दुआ कराई। नमाज के बाद खुत्बा पढ़ते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार हजरत इब्राहीम से जुड़ा है। मुल्क में अमन और भाईचारा होगा तो मुल्क की तरक्की होगी। सभी मिलजुल कर कार्य कर सकेंगे। कहा इस्लाम का मायने यही है कि सलामती, अमन और भाईचारा कायम हो। कहा कौम की तरक्की के लिए इल्म भी जरूरी है। दरगाह आला हजरत, खानकाहे नियाजिया, शहर जामा मस्जिद समेत तमाम मस्जिदों में अलग अलग समय के अनुसार नमाज हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *