सहारनपुर- सहारनपुर अपने अचानक दौरे पर आये उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चौधरीभूपेंद्रसिंह पूर्व मंत्री ने सहारनपुर पँहुचकर माता शाकम्भरी के दर्शन पूजन कर उनके दरबार से भाजपा ने निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। सर्किट हाउस सहारनपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा निकाय चुनाव में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी सभी वार्डो में लड़ने वाले प्रत्याशियों को भाजपा अपना सिंबल देगी इस बार 17 नगर निगम और 200 नगर पालिका में अपना विजय का झंडा फहरायेगे। मतदाता सूची जारी कर आरक्षण तय किया जाएगा 15 से 20 दिसंबर के बीच निकाय चुनाव संपन्न हो जाएंगे यूपी की 25% आबादी निकाय चुनाव में प्रतिभा करेगी 2017 में 200 नगर पालिका में से 72 नगरपालिका में भाजपा ने जीत हासिल की थी और 16 में से 14 नगर निगम पर भाजपा की विजय हुई थी इस बार शाहजहांपुर नगर निगम की नई सीट बनने से 17 नगर निगम में चुनाव होगा। उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता चीनीमिलो को चलाना है उनको बंद करना नहीं हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में पूर्व की सरकारों ने चीनीमिलो को ओने पोने दामों पर बेच दिया था, बंद कर दिया था, और गन्ना मूल्य रेट भी जल्दी तय होंगे ।मोदी और योगी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के तमाम योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाया है और इसी आधार पर आज जनता के बीच में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को जीत का फार्मूला समझाया जाएगा ताकि वह इस उपचुनाव में जीत का परचम फहरायें और अगले माह होने वाले निकाय चुनाव में भी सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में 3 सीटों दो विधानसभा खतौली और रामपुर एक लोक सभा मैनपुरी सीट पर उपचुनाव होने हैं और निकाय चुनाव होने हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने खतौली से मदन भैया के टिकट की घोषणा पर कटाक्ष करते हुए कहा वह अच्छा आदमी है उसका मूल्यांकन होना चाहिए उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी ने बहुत बड़े घर में जन्म लिया है मेरे लिए गर्व की बात है कि वह जाट समुदाय में पैदा हुए हैं । भाजपा का नया कार्यकर्ता नहीं हूं 1996 में मुरादाबाद जिले का जिला अध्यक्ष और 1995 में महामंत्री भाजपा मैं ही होमगार्ड से डीआईजी आईजी और डीजीपी बन सकता है यह केवल भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि हरी और लाल टोपी लगाने वाले ही रास्ता जाम करते हैं अक्सर सड़कों पर बैठे देख सकते हैं और इन्हीं के कारण विकास रुकता है।चीनीमिलो पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्दी ही कराया जाएगा और गन्ना मूल्य बढाने पर सरकार अपना कार्य कर रही हैं।मुख्यमंत्री जल्दी ही इसकी घोषणा करेंगे।
सहारनपुर से सुनील चौधरी