इस्माईलपुर में महिला स्वयं सहायता समूह का हुआ गठन

आंवला, बरेली। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह गठित किया गया है। शुक्रवार को विकास खंड मझगवां के ग्राम पंचायत इस्माईलपुर में ग्राम पंचायत सचिव प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में श्री माता वैष्णो स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। समूह का उद्देश्य गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराने के भारत सरकार की मंशा के अनुरूप एवं उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए समूह का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से समूह के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पिंकी देवी, सचिव सरिता देवी, कोषाध्यक्ष गुड्डी देवी एवं सदस्य के रूप में माया देवी, आरती, रूबी सिंह, ज्योति, रीना, कुसमा देवी, शिवानी, अंशु, दुर्गेश कुमारी, ममता देवी, नेहा सिंह को चुना गया। सचिव ने नव गठित समूह को पंचसूत्र के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने पंचसूत्र के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस सूत्र में पांच अहम बातों को ध्यान में रखना है जिसमें नियमित बैठक, नियमित लेनदेन, नियमित बचत, नियमित लेखा जोखा तथा नियमित उधार वापसी शामिल है। इसके अलावा संसाधन सेवी टीमों द्वारा स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि समूहों अच्छी प्रकार से कार्य करते हुए अधिकाधिक कमाई कर सके। इस अवसर पर नवगठित स्वयं सहायता समूह को कौशल कुमार सिंह ने बधाई दी और अपने कार्य को लगन से करने की सलाह दी जिससे महिला खुद को आत्मनिर्भर बना सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *