इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर लगे धर्मस्थल के बोर्ड को विरोध पर पुलिस ने हटवाया

बरेली। जनपद के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के बाहर रातों-रात शरारतीतत्वों ने धर्मस्थल का बोर्ड लगा दिया। शुक्रवार की सुबह लोगों को इसके बारे मे पता लगा तो आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने रेलवे अधिकारियों और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने बोर्ड हटवा दिया। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के अंदर एक धर्मस्थल है। रेलवे की भूमि पर बने इस धर्मस्थल को हटाने के लिए नोटिस भी जारी हो चुके है। इस धर्मस्थल को लेकर बार-बार नई चर्चाए होती रहती है। इज्जतनगर स्टेशन के सुंदरीकरण के दौरान रेलवे ने इस धर्मस्थल का सुंदरीकरण भी करा दिया था। इस धर्मस्थल को लेकर आशंकाए बनी रहती हैं। यहां धर्मस्थल का कोई बोर्ड नही लगा है। गुरुवार की रात किसी ने स्टेशन के बाहर धर्मस्थल के नाम से बोर्ड लगा दिया। बोर्ड पर स्पष्ट लिखा गया था रेलवे स्टेशन इज्जतनगर शरीफ बरेली। कई लोगों ने इस बोर्ड का फोटो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसको लेकर टिप्पणियों की झड़ी लग गई। शिकायत पुलिस और रेलवे अधिकारियों तक पहुंची। इंस्पेक्टर इज्जतनगर जयशंकर सिंह ने बताया कि बोर्ड हटवा दिया गया है। जिन लोगों ने बोर्ड लगाया था उनकी पहचान की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *