बरेली। इंडिगो एयरलाइंस फलाइट प्रभावित होने से करीब दो सप्ताह मे हवाई यात्रा पर ऐसा संकट है। जिससे ट्रेनों में सीट की मारामारी हो रही है। सीट तो दूर कोच में चढ़ना मुश्किल है। जबर्दस्त भीड़ हो रही है। हालांकि बरेली मे मंगलवार को बेंगलुरु की फ्लाइट थी, जो निधर्धारित समय से पांच मिनट पहले आ गई। समस्या ट्रेनों की बढ़ गई है। काफी ट्रेनों का संचालन बंद है। जो चल रही हैं, उनकी रफ्तार में कोहरा और ब्लॉक दीवार वन गया है। कई घंटा ट्रेनें से देरी से पहुंची। मंगलवार की दोपहर को अवध आसाम एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंची। प्लेटफार्म पर यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ थी। जैसे जन सैलाव प्लेटफार्म पर हो। चड़ने की मारामारी और धक्की मुक्की हो रही थी। जनरल कोच तो दूर स्लीपर कोचों में जगह नहीं थी। लोग कोच में घुसने को झगड़ रहे थे। भीड़ को देखते हुए करीब दो मिनट को अतिरिका समय के लिए ठहराव किया गया। जिससे यात्री सुरक्षित तरह से कोच में चढ़सकें। लंबी दूरी की जो भी ट्रेनें संचालित हैं, उनमें सीट को लेकर बुरा हाल है। इंडिगो की फ्लाइट प्रभावित होने से ट्रेनों में टिकट की वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई। ऐसे मे रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में स्पेशल कोच एसी, नॉन एसी के बढ़ाये हैं। कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें भी एक-एक, दो दो फेरों को चलाई हैं। जिससे यात्रियों के आवागमन में असुविधा न रहे। वही बरेली, बेगलुरु और दिल्ली की फ्लाइट भी कई दिनों से प्रभावित ही रही है। कभी कैंसिल तो कभी लेट हो रही थी। हालांकि अब फ्लाइट का आवागमन पटरी पर लौट रहा है। मंगलवार को बेंगलूरु-बरेली फ्लाइट थी। जो 2:20 बजे आकर पांच मिनट पहले 2:15 बजे पहुंच गई। यहां से अपने निर्धारित समय 2:55 बजे उडान भरी। 186 लोगों ने सफर किया।।
बरेली से कपिल यादव
