इंजीनियर डीपीएस का चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्रीय भ्रमण 6 फरवरी से शुरु

सतपुली: यूकेडी (डेमोक्रेटिक) पूर्व सांसद प्रत्याशी 2019 लोकसभा पौड़ी – प्रभारी चौबट्टाखाल बिधानसभा से इं० डीपीएस रावत
चौबट्टाखाल विधानसभाओं मे विकासखंड बीरोंखाल, पोखड़ा एकेश्वर मे जनसंपर्क की सुरुवात होगी,
अपनी छेत्रिय पार्टी यूकेडी (डेमोक्रेटिक) सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान मे बीजेपी कांग्रेस यूकेडी की गलत नीतियों के खिलाफ सभी छेत्रिय लोगो को डॉक्यूमेंट के साथ दिखाया जायेगा ताकी छेत्रिय लोगो को भी इस तीनो पार्टीयो की मिली भगत का पता चले कि इस 20 सालो मे बीजेपी कांग्रेस यूकेडी ने किया क्या हैं। यूकेडी और यूकेडी (डेमोक्रेटिक) मे भी जो अंतर हैं सभी सदस्यो को समझाया जायेगा. यह अभियान 7 दिन तक चलेगा, उस दौरान 25 जनसभाएं व 15000
सदस्यों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ, सभी ग्राम सभाओं तक यूकेडी डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ता जाएंगे।
उत्तराखंड सरकार की नाकामी 20 सालो की बीजेपी कांग्रेस यूकेडी छेत्रिय लोगो को सरकार की नाकामी व
तीसरा विकल्प,समेत विकास मॉडल को गांव गांव तक पहुंचाया जाएगा ,जिसमें यूकेडी डेमोक्रेटिक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी चौबट्टाखाल विधानसभाओं में जाकर पार्टी की नीति से लोगों को अवगत कराएंगे।
पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा इं० डीपीएस रावत ने बताया कि उत्तराखंड की जनता आज भी विकास से कोसों दूर है। प्रदेश को बने 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं लेकिन इन 20 वर्षों में भी राज्य का पूर्ण विकास नहीं हो सका। आज भी स्वास्थय,बिजली,पानी,रोजगार स्वरोजगार, परिसीमन 2026, भू अधिनियम धारा 370 (डी) मूल निवास वर्ष 1950, लघु कुटीर उद्योग, की समस्या जस की तस बनी हुई है। पलायन ने पूरे पहाड को खाली कर दिया है। गांव के गांव ,आज खंडरों में तब्दील हो गए हैं। इन सबकी जिम्मेदार बीजेपी कांग्रेस यूकेडी सरकारें रही है जिन्होंने यहां बारी बारी राज किया और प्रदेश की भोली भाली जनता को लूटा हैं, लेकिन विकास करने में सक्षम नहीं हो पाए ।
आज युवा अपने रोजगार के लिए दिल्ली देहरादून की ओर रुख कर रहे हैं ,क्या सरकार उनको अपने ही राज्य में रोजगार नहीं दे सकती। ये सरकार की सबसे बडी कमजोरी है जिसका फल आज पूरा प्रदेश भुगत रहा है। डेमोक्रेटिक पार्टी के पास प्रदेश के विकास के कई माॅडल हैं, जिनको अपने संकल्प पत्र के जरिए डेमोक्रेटिक पार्टी जनता को दिखाएगी और जनता की समझ में आएगा कि ,वाकई उत्तराखंड में विकास संभव है लेकिन उसके लिए पहाडी व मैदानी नीतियां स्पष्ट होनी चाहिए।
इसके साथ यूकेडी डेमोक्रेटिक सदस्यता अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपना लक्ष्य व संकल्प पत्र पहुंचाएगी ताकि उत्तराखंड की जनता डेमोक्रेटिक पार्टी पर भरोसा जताते हुए यूकेडी डेमोक्रेटिक पार्टी का हिस्सा बनें। ये आम जनता की पार्टी है और आम जनता ही इसकी ताकत है। जो कि विकास पहाड़ बाद से सुरुवात होगी और उसका फायदा मैदानी छेत्र को भी मिलेगा, 1994 मे यूपी सरकार ने कौशिक समिति बनाई थी जो कि पहाड़ी जिलों के हिसाब से बनी थी, जिसमे हरिद्वार उधमसिंह नगर को जबरदस्ती पहाड़ी जिलों मे मिलाया गया हैं। जिसमे बीजेपी कांग्रेस यूकेडी की मिली भगत से हम पहाड़ी लोगो के साथ बिश्वाश घात किया गया था। जो आज पहाड़ की जनता भुगत रही हैं। हमारी राजधानी आजतक पहाड मे नहीं बन पाई हैं। अब बक्त चुका हैं अब एक और आंदोलन करना होगा कि सबसे पहले हमको गैरसैण राजधानी बनानी होगी तभी पहाड़ो का विकास होगा, हरिद्वार और उधमसिंह नगर का हमको क्या फायदा हैं! इसका जबाब जनता देगी।

– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *