इंजन व टैक्टर का सामान चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, दो गिरफ्तार

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा मे एक घर से इंजन व ट्रैक्टर का सामान 15 मई को अचानक रात्रि के समय चोरी हो गया। जब सुबह मालिक ने अपने इंजन व ट्रैक्टर के समान को नदारद देखा तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद घर के बराबर के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरा को देखा गया तो जानकारी हुई कि दो व्यक्ति ट्रैक्टर को चोरी से ले जाता हुआ नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित ने थाने मे मामले की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना मे सीसीटीवी कैमरे मे फोटो देखकर पहचान कर पता लगाया तो कस्बे के मोहल्ला संगम कॉलोनी भिटौरा फाटक के पास के रहने वाले रोहित गोस्वामी पुत्र राकेश गोस्वामी, दूसरा अवधेश पुत्र बुद्धसेन निवासी मनकरी थाना फतेहगंज पश्चिमी के रूप में पहचान हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *