आश्रम से लौट रहे बाइक सवार को मिट्टी भरे डंपर ने रौंदा, पूर्व प्रधान की पत्नी और मां की मौत, भतीजा घायल

हाफिजगंज, बरेली। जनपद के थाना हाफिजगंज क्षेत्र मे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार पूर्व प्रधान की पत्नी व मां सड़क पर गिर गई। डंपर उनको कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। वही बाइक चला रहा भतीजा खंती मे जाकर गिरा। वह चोटिल हुआ है। हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। थाना हाफिजगंज के गांव रम्पटिया बिसारत अली के पूर्व प्रधान दिनेश मौर्य ने बताया कि शनिवार की शाम उनका भतीजा अमर सिंह की बाइक से उनकी पत्नी कंचन (36 वर्ष) व मां उर्मिला देवी (62 वर्ष) को लेकर गांव सनेकपुर स्थित मौजी बाबा के आश्रम से घर लौट रहा था। शाम करीब सात बजे सनेकपुर गांव के समीप पीछे से मिट्टी भरे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। भतीजा खंती में जाकर गिरा, जिससे वह बच गया। जबकि डंपर के कुचलने से उनकी पत्नी कंचन व मां उर्मिला देवी गंभीर घायल हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायल को एंबुलेंस से अस्पताल ले गए, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हाईवे का निर्माण हो रहा है। हाईवे पर मिट्टी डालने वाले डंपर दिन रात दौड़ रहे हैं। चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से डंपर चलाते हैं। जिस कारण सनेकपुर-पंडरी नौमहला मार्ग मिट्टी से पट गया है। मार्ग पर मिट्टी के कारण निकला दूभर हो गया है। बताया गया कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *