बहरिया/प्रयागराज- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया में कार्यरत आशा बहुओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य के अधीक्षक अमरेश वर्मा व संविदा कर्मी बीसीपीएम विवेक सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए शुक्रवार को बहरिया ब्लाँक प्रमुख योगेश पाण्डेय को ज्ञापन देते हुये आशा बहुओ ने बताया कि पोलियो, प्रसव, ऑपरेशन, फाइलेरिया, कुष्ठ रोग, संचारी रोग, आशा की साड़ी आदि मद का पैसा अभी तक नहीं मिला है। यहां तक कि कुछ आशा बहनों को मोबाइल भी नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 का पैसा प्रति आशा के खाते में 12000 हजार रुपए जाना था। लेकिन ऐसा ना हो कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया के अधीक्षक अमरेश वर्मा की मिलीभगत से संविदाकर्मी बीसीपीएम विवेक सिंह ने किसी के खाते में 12000 रुपए, किसी के खाते में 10000 रुपए, किसी के खाते में 8000 रुपए, किसी के खाते में 7000 रुपए, किसी के खाते में 6000 रुपए, किसी के खाते में 4000 रुपए, किसी के खाते में 3000 रुपए भेजा है । यहां तक कि कुछ आशा बहुओं के खाते में एक भी रुपया नहीं भेजा गया। इसी सब बात से आक्रोशित होकर आशा बहुओं ने ब्लाक प्रमुख बहरिया योगेश पांडेय का घेराव करते हुए कहा कि संविदाकर्मी बीसीपीएम विवेक सिंह की कार्यप्रणाली ठीक नहीं है। इस मौके आशा बहुयें संगीता सिंह, रीता देवी, तारा देवी, नीलम सोनी, सीता देवी, उर्मिला देवी, नीतू सोनी, मालती, निशा यादव, रेनू शुक्ला आदि ने यह भी कहा। कि यदि हमारे साथ न्याय नहीं हुआ। तो हम लोग उच्च अधिकारियों का घेराव करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
ब्लाक प्रमुख बहरिया का बयान।
ब्लाक प्रमुख बहरिया ने आशा बहुओं का ज्ञापन लेते हुए मौके पर अधीक्षक अमरेश वर्मा को बुलाकर एक सप्ताह में मामले में का निस्तारण करने के समय दिया और कहा कि अगर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुआ तो मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान मे लाया जायेगा ।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया के अधीक्षक अमरेश वर्मा का बयान।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरिया के अधीक्षक से बात करने पर बताया गया। कि मेरे द्वारा बीसीपीएम अधिकारी विवेक सिंह को नोटिस दे दी गई है तथा आशा बहुओं द्वारा जो विवेक सिंह के ऊपर जो आरोप लगाया गया है। उस संबंध में तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया हैं। जिसकी सूचना मेरे द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज को मेल पर प्रेषित कर दी गई है। वही अधीक्षक अमरेश वर्मा ने कहा। कि हम आशा बहुओं के साथ हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे ।
