बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आवारा पशुओं को भगाने गए युवक की गंगा नदी में गिरकर डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को वह खेत से आवारा पशुओं को भगाने के लिए निकला था। काफी देर वापस न आने पर घरवाले उसकी तलाश करने निकले। बाद मे ग्रामीणों ने बताया कि वह नदी मे गिरा था। शुक्रवार को नदी से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव भोलापुर शंखापुर निवासी पन्नालाल उम्र 30 वर्ष गुरुवार की शाम रामगंगा नदी के पास अपने खेत पर गया था। जहां डंडा लेकर आवारा पशुओं को भगाने लग गया। तभी पन्नालाल का पैर फिसला और वह रामगंगा नदी में जा गिरा। और डूबने से मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई नेत्रपाल ने बताया कि गुरुवार को शाम के समय रामगंगा के किनारे वह अपने 12 बीघा खेत में उड़द गन्ना और बाजरा रखा रहे थे। उसी बीच आवारा पशुओं का झुंड आ गया। आवारा पशुओं को भगाने के लिए गंगा किनारे किनारे दौड़ रहे थे। दौड़ते दौड़ते पन्नालाल का पैर फिसला और वह रामगंगा नदी में जा गिरा। बचाने के लिए ग्रामीणों ने गंगा के अंदर गांव के ही गोताखोरो ने कई घंटे प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह को ग्रामीणों ने फिर प्रयास कर रामगंगा नदी के किनारे पन्नालाल का शव बरामद हुआ। सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव