आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता को समझौता न करने पर दी जान से मारने की धमकी, एसएसपी से कार्यवाही की मांग

बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र की एक महिला के साथ युवक ने घर मे घुसकर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता को समझौता न करने पर हत्या की धमकी दी गई है। आरोपी फरार हो गया। आरोप है कि एक भाजपा नेता समझौते का दबाव बना रहे है। महिला का आरोप है कि दरोगा ने आरोपियों से दो लाख रुपये ले लिए है। जिस वजह से आरोपी को बचाने मे लगे है। इस मामले में शनिवार को महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। फरीदपुर क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति 29 अप्रैल को काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान गांव का ही सुशील कुमार घर की दीवार कूदकर रात करीब 12 बजे उसके घर मे घुस गया। उसके सिर पर तमंचा तानकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर उसे गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाये। शिकायत पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इस मामले मे महिला ने 19 जून को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी का भाई व चाचा बीजेपी मे नेता है। तब से वह लोग महिला पर लगातार समझौता करने का दबाव बना रहे है। उसके बाद भी पुलिस ने गिरफ्तारी नही की। आरोपी सुशील महिला पर समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी क्राइम मुकेश कुमार ने पीड़िता को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *