शाहजहांपुर -शाहजहांपुर मुख्यमंत्री के निर्देश पर सतर्कता विभाग की छापेमारी के अंतर्गत आज भ्रष्टाचार की जांच हेतु आरटीओ ऑफिस में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में छापा मारा गया । इस छापेमारी में एक दर्जन दलाल गिरफ्तार किए गए हैं । पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में आरटीओ ऑफिस में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ के निर्देश पर सतर्कता विभाग की छापेमारी के अंतर्गत आज शाहजहांपुर के उप संभागीय परिवहन कार्यालय में छापा मारा गया । यहां भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने के बाद छापेमारी की गई । पुलिस अधीक्षक एस आनंद के नेतृत्व में की गई छापेमारी ने भ्रष्टाचार की शिकायतों को सही पाया गया । भ्रष्टाचार में लिप्त एवं दलाली लेकर काम कराने वाले दलालों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है । कुल 1 दर्जन दलालों को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है , जिनसे पूछताछ की जा रही है।
अंकित शर्मा
शाहजहांपुर
