आयुष्मान कार्ड बनाने मे बरेली प्रदेश मे नंबर वन

बरेली। शासन के निर्देश पर चल रहे आयुष्मान कार्ड अभियान मे बरेली प्रदेश में सबसे आगे है। 15 फरवरी तक प्रदेश में 7.66 लाख पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं जिसमें अकेले बरेली में ही 50 हजार से अधिक लोगों का कार्ड बना है। आयुष्मान की पात्रता सूची रिवाइज होने के बाद सभी जिलों में आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। शासन स्तर से इसकी नियमित समीक्षा की जा रही है। 15 फरवरी तक बीते एक माह मे प्रदेश मे 9.53 लाख से अधिक लोगों ने कार्ड के लिए आवेदन किया। जिसमें 7.66 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। इस अभियान मे बरेली अब तक सबसे आगे चल रहा है। बरेली में 57147 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमे 50367 लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। इसी सूची में 35 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर जौनपुर दूसरे स्थान पर है। सिद्धार्थनगर में 28 हजार, प्रयागराज में 26 और गाजीपुर में 25 हजार से अधिक पात्रों का आयुष्मान कार्ड बना है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि नोडल अधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनाने के अभियान की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *