आम के पेड़ पर लटका मिला प्रधान के भाई का शव

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र के गांव सकरस के जंगल मे प्रधान कपिल देव शर्मा के भाई का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव मिलने पर गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे ग्राम सकरस के जंगल मे एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान ग्राम रोहनिया निवासी देवव्रत उम्र 27 वर्ष पुत्र चंद्रसेन के रूप मे हुई। युवक का शव मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के घर सूचना देने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक रोहनिया के प्रधान कपिल देव शर्मा का सगा भाई है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि मृतक के शव के पास से जहर की एक बोतल मिली है। मृतक के मुंह से झाग भी निकल रही थी। उसकी जेब से पुलिस को एक मोबाइल भी मिला है। मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *