आधुनिक युग के दृष्टिकोण के आधार पर बनी काव्य महाभारत:25 साल की लेखिका ने कविता के रूप में तराशी महाभारत

*बच्चों के जहन में उतरे महाभारत का सार

जयपुर.आधुनिक युग के महाभारत में देश के भविष्य कहलाने वाले बच्चों के दिमाग में हमारी भारतीय संस्कृति और भारतीय पहचान लुप्त सी होती जा रही है. इंटरनेट की क्रांति ने आज के बच्चों को भारतीय संस्कृति से इस कदर दूर कर दिया है कि वह अब भारतीय संस्कृति के इतिहास जानने के इच्छुक तक नहीं रहे. जिन बच्चों में रामायण, महाभारत जैसे ग्रंथों का ज्ञान जाग्रत करने का समय था उस समय आज हमारे बच्चे सिनेमाघरों के आचरण को विचरण करने का काम कर रहे हैं. ऐसे में दिल्ली की 25 साल की लडकी जिसने एमटेक कर अपना भविष्य आधुनिक युग की ओर ले जाने की राह चुनी वह अचानक बच्चों में पनप रही संस्कृति को देकर कर ठिठक गई और 25 से ज्यादा संकल्नो का सह लेखन कर बच्चों में भारतीय संस्कृति को जागरूक करने के लिए कविता के रूप में काव्य महाभारत लिखा. लेखिका अदिति वत्स ने मिडिया से रूबरू होते हुए बताया कि महर्षि वेदव्यास स्वयं ये बात कहते हैं कि महाभारत अत्यंत ज्ञान का भंडार है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम किस प्रकार इससे सीखते हैं। ’काव्य महाभारत’ एक कविता संग्रह है जिसमें कविताओं के माध्यम से महाभारत को नए और अलग दृष्टिकोण से दिखाने की एक छोटी सी कोशिश की है। ये दृष्टिकोण उन निर्जीव वस्तुओं का है जो महाभारत का अंग थी। जैसे: अर्जुन के धनुष गांडीव की यात्रा अर्जुन के कांधे पर। और भी इसी प्रकार बहुत छोटी छोटी चीज़ें जिनके बारे में पढ़कर आप कुछ नया अवश्य सीखेंगे। इसे आसान और सरल बनाने की कोशिश की गई है ताकि हर उम्र का पाठक इसे आराम से पढ़ और समझ सके।
इस पुस्तक को लिखने का मेरा मकसद महाभारत को एक नए दृष्टिकोण से दिखलाने का है। बच्चों के लिए थोड़ा सा सरल बनाने का है। इस किताब में सत्तर कविताओं के साथ महाभारत को अलग दृष्टिकोण से दर्शाने की, कौरव पांडवों के बचपन की, युद्ध की तैयारियों की, महाभारत के महत्व की आदि अनेकों चीज़ें आपको पढ़ने को मिलेगी. आपको बता दे कि काव्य महाभारत की लेखिका अदिति वत्स जिन्हें दिति के नाम से जाना जाता है। भारत की राजधानी नई दिल्ली की रहने वाली लेखिका अदिति 25+ संकलनों का सह-लेखन कर चुकी है। तथा जनवरी 2021 में सह-लेखक के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। वही अदिति अपना एमटेक (वीएलएसआई डिजाइन) और बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक साइंस) किया है। तथा 2 से 3 समीक्षा और शोध पत्र प्रसिद्ध प्रकाशनों में प्रकाशित होते हैं। वही साथ ही कविताएँ, उद्धरण, लेख, लघु कथाएँ, सूक्ष्म कथाएँ, एकालाप आदि लिखती हैं। लेखिका अदिति वत्स ने मिडिया के माध्यम से अपील करते हुए कहा कि हर परिवार को अपने बच्चों में भारतीय संस्कृति को जागरूक करने के लिए महाभारत को कविता के रूप में लिखी इस काव्य महाभारत को जरूर पढाना चाहिए जो आनलाइन https://www.amazon.in/dp/9390719984?ref=myi_title_dp लिंक पर उपलब्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *