आधा दिन चली ओपीडी, खांसी-जुकाम के बढ़े मरीज

बरेली। जिला अस्पताल मे शनिवार को आधा दिन ओपीडी का संचालन हुआ। जानकारी के अभाव मे दोपहर 1 बजे तक मरीज जिला अस्पताल पहुंचते रहे। इनमें बुखार, जुकाम, सर्दी, खांसी के साथ ही सांस के मरीजों की संख्या अधिक रही। बढ़ती ठंड की वजह से सेहत पर असर पड़ रहा है। खासकर सांस, दमा के मरीजों की परेशानी और बाढ़ गई है। शनिवार को जिला अस्पताल मे फिजिशियन और चेस्ट फिजिशियन को दिखाने आए मरीजों की संख्या अधिक रही। वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि इस मौसम में सांस से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। दमा रोगियों को खास सतर्क रहना चाहिए। इसके साथ ही चेहरा होने पर घर से बाहर निकलने से परहेज करें। सांस लेने में तकलीफ हो, सीने में जकड़न महसूस होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *