आठवीं बार ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने रामलाल कश्यप

बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जनपद शाखा बरेली का चुनाव रविवार को विकास खंड फतेहगंज पश्चिमी मे हुआ। चुनाव अधिकारी धर्मपाल सिंह व चरन सिंह सैनी की देखरेख मे सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना हुई। शाम को परिणाम घोषित किए गए। जिसमें रामलाल कश्यप को आठवीं बार जिलाध्यक्ष चुना गया। उन्हें 574 मत मिले। रामनाथ कश्यप को 209 मत मिले। इसी तरह जिला महामंत्री पद पर राजेश कुमार को 517, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार 572, संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ने 507 मत पाकर जीत दर्ज की। समप्रेक्षक के पद पर ओमप्रकाश ने 583 मत पाकर जीत दर्ज की। रामलाल कश्यप को फिर से जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और शुभकामनाएं दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *