आज 130 केंद्रों पर 92 हजार विद्यार्थी देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

बरेली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में लगभग 5700 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पहले दिन बुधवार को सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की हिंदी और दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा है। वहीं इंटरमीडिएट में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक सामान्य हिंदी व दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक हिंदी की परीक्षा होनी है। इस बार बोर्ड परीक्षा में कुल 92, 135 परीक्षार्थी इसमें हाईस्कूल में 49,977 व इंटरमीडिएट में 42, 158 परीक्षार्थी पंजीकृत है। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय व क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र, लखनऊ व प्रयागराज कुल पांच स्थानों से ऑनलाइन मॉनीटरिंग सीसीटीवी कैमरों से होगी। क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय से सभी नौ जिलों के केंद्रों की निगरानी होगी। क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने बताया कि बालिकाओं की चेकिंग केवल महिलाएं ही करेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना वर्जित है। नकलविहीन परीक्षा के लिए 129 केंद्रों को सात जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है। सेंट्रल जेल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि इस बार नौ संवेदनशील व चार अतिसंवेदनशील केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इन पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के साथ ही अधिकारी व सचल दल के साथ ऑनलाइन मॉनीटरिंग सभी केंद्रों की होगी। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए मनोसमर्पण ने हेल्पलाइन शुरू की है। संस्थान के फाउंडर शैलेश शर्मा व मनोचिकित्सक डॉ. सर्वेश चंद्रा ने बताया कि एग्जाम फोबिया से निपटने के लिए 10 साइकोलॉजिस्ट की टीम बोर्ड एग्जाम के बच्चों की निशुल्क काउंसलिंग करेगी। इसके लिए छात्र 9720333655 एवं 9720333755 पर कॉल कर सकते है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *