आजादी का 75वां जश्न मनाने के लिए रेलवे पुलिस बल निकाल रहा बुलट रैली

*आगरा से आई जवानों की टोली जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रयागराज के लिए रवाना

*स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाने के लिए बेताब है पूरा देश : मानिंदर सिंह

फतेहपुर। वैसे तो आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इसके जश्न में डूबने को सभी बेताब है। 75वीं स्वतंत्रता के वर्षगांठ पर भारत सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अभियान शुरू किया गया है। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान को सफल बनाने के लिए जहां विभिन्न केंद्र एवं प्रदेश सरकार के अधीन विभागों द्वारा जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं। वहीं उसे मुकाम तक पहुंचाने में रेल विभाग भी पीछे नहीं है। रेलवे पुलिस बल द्वारा पूरे भारतवर्ष में बुलेट रैली निकालकर लोगों को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाने के लिए प्रेरित कर रही है। आगरा से आई जवानों की टोली का नेतृत्व कर रहे इस्पेक्टर मानिंदर सिंह ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव हर घर में मनाया जाए इसी प्रेरणा को जागृत करने के उद्देश्य से रेलवे पुलिस बल द्वारा पूरे भारतवर्ष में एक जोन से दूसरे जोन तक जवानों की बुलेट रैली निकालकर लोगों को शुभकामनाएं देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों से जहां लोगों के अंदर राष्ट्र की भावना जागृत होती है। वही समाज में छिपी प्रतिभाओं का निखार भी होता है। उनके अंदर देश के लिए कुछ कर गुजरने की हशरत भी पैदा होती है। इस मौके पर फतेहपुर रेलवे पुलिस बल के अधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *