आजदी का अमृत महोत्सव व नाग पंचमी का मनाया गया उत्सव

*15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75 वर्ष पूरा हो जाएगा – प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता
*अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा- आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल

हमीरपुर- नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर मे आजादी के पावन पर्व पर अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने बोलते हुए कहा कि 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 12 मार्च 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम मे आजादी के अमृत महोत्सव का उद्घाटन किया। क्योकि इस दिन महात्मा गाॅधी ने नमक ‘‘सत्याग्रह’’ की शुरुआत की थी। यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य रमेश शुक्ल व रामप्रकाश अवस्थी ने बोलते हुए कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हम सभी को पूरे देश मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराना है। तथा हमे अपने जीवन मे नागपंचमी त्योहार से प्रेरणा लेते हुए सकारात्मक सोच विकसित करनी है। नागपंचमी हिन्दूओ का प्रमुख त्योहार है। इस दिन लोग नाग देवता को दूघ चढ़ाकर भगवान शंकर की आराधना करते हैं। आचार्य ज्ञानेश जड़िया ने कायर्क्रम का संचालन किया। अन्त मे वन्दे मातरम् के साथ कायर्क्रम का समापन हुआ। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *