जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटने के बाद से ही पाकिस्तान भारत पर बड़े हमले की फिराक में था। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बाद युद्ध की आशंका जताई जा रही थी। आर्टिकल 370 के बाद पाकिस्तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है और अब पाकिस्तान ने आखिर गोला-बारी के साथ युद्ध की शुरुआत कर ही दी। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर की सीमा पर पाकिस्तान ने फायरिंग की और मोर्टार दागे गए हैं। इसके बाद भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई बंकरो को तबाह कर दिया गया है। पुंछ में सीमा से सटे जिन गांवों में फायरिंग की गई है वहां लोग आक्रोश में हैं। इसके पहले 17 अगस्त को भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। वहीं दो दिन पहले ही पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास उसकी चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा गोलीबारी करने का दावा किया था। उसने इसमें अपने चार सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही थी।
इसके पहले हुए हमले के बारे में जम्मू स्थित सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने सीजफायर के बारे मे कहा था कि पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। भारतीय सेना ने इसका उचित जवाब दिया। इसमें भारतीय सेना के जवान लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए थे। देहरादून निवासी 35 वर्षीय संदीप गोलीबारी में बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान वे शहीद हो गए। अगस्त के पहले दो हफ्तों में गिरावट के बाद संघर्ष विराम उल्लंघन में बढ़ोतरी देखी गई है। इस साल जुलाई के बाद सबसे ज्यादा बार पाकिस्तान सीज फायर का उल्लंघन किया है।