आउट ऑफ सिलेबस बता अभ्यर्थियों ने जताया कड़ा विरोध, निरस्त की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की मुख्य परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 22 केंद्रों पर सुबह 10 से 12 बजे तक हुई परीक्षा में 10,152 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 9733 ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद कुछ अभ्यार्थियों ने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि पेपर में सामान्य ज्ञान के सवाल भी आए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि सामान्य ज्ञान हमारे सिलेबस में नही है। ऐसे में सामान्य ज्ञान के सवालों के बदले में अतिरिक्त अंक की मांग उठाई गई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने एक सुर में परीक्षा को आउट ऑफ सिलेबस बताया। परीक्षा मे सिलेबस से 30 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए जबकि 70 प्रतिशत प्रश्न स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती के सिलेवस से नही आए। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र मे 100 सवालों में से नर्सिंग के गिने चुने प्रश्न आए जबकि सामान्य ज्ञान व कंप्यूटर शिक्षा के प्रश्नों को देखकर अभ्यर्थी परेशान हुई। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा को निरस्त करने की मांग की है। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया और परीक्षा कक्षों में सख्ती बरती गई। अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *