बरेली। आईवीआरआई गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे मे रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। छात्राओं ने तुरंत इसकी सूचना हॉस्टल प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय कमरा बंद था और आग अन्य कमरों तक नहीं फैल सकी, नही तो बढ़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि जिस कमरे में आग लगी। उसमे रहने वाली छात्रा इन दिनों छुट्टी पर अपने घर गई हुई थी। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। जिससे अंदर की स्थिति का तुरंत अंदाजा नही लग पाया। जब आसपास के कमरों मे रह रही छात्राओं को धुएं की गंध आई और खिड़की के पास से धुआं निकलता दिखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया और सभी को इसकी जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि आईवीआरआई गर्ल्स हॉस्टल में आग लग गई है। मौके पर पहुंची टीम ने गर्ल्स छात्रावास के कमरा नंबर छह का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। छात्रा की किताबें, कपड़े, विस्तर और अन्य जरूरी सामान नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच मे आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के कमरे मे ब्लोअर या हीटर आदि मे से कुछ चालू रह गया था। जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी।।
बरेली से कपिल यादव
