बरेली/आंवला। बरेली की आंवला संसदीय क्षेत्र से सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को सांसद बनने पर सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। बुधवार को आंवला के सपा लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव के कचहरी स्थित प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आंवला के लोकसभा चुनाव मे अहम भूमिका निभाई है। क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं की मेहनत से 20 साल बाद आंवला लोकसभा क्षेत्र मे सपा के नीरज मौर्य ने भाजपा के धर्मेंद्र कश्यप को 15 हजार 969 वोटों से हरा दिया। इस हार से धर्मेंद्र का हैट ट्रिक का सपना भी चकनाचूर हो गया। इस अवसर पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव, नगर अध्यक्ष मेहरबान खान, परमाल, केन्द्रपाल यादव, विक्की, राहुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव