आंवला मे सपा की बैठक मे हंगामा, आपस मे भिड़े जिलाध्यक्ष व विधानसभा महासचिव

बूथ पर जीत सुनिश्चित हो तो सपा प्रत्याशी की जीत तय- वीरपाल

आंवला, बरेली। जनपद के आंवला मे बुधवार को गोल्डन फार्म में सपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के बाद सभी लोग खाना खा रहे थे इसी दौरान जिलाध्यक्ष व महासचिव के बीच कुछ बात हो रही थी। जिसमे कुछ ही देर मे गरमागर्मी होने लगी। आरोप है कि जिलाध्यक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर दिया। इस पर भूपेंद्र सिंह भी उन से भिड़ गए वहां मौजूद लोगों ने दोनो को अलग करके मामला शांत करवा दिया। बाद मे जिलाध्यक्ष ने उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया। बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन मे पूर्व राज्य सभा सदस्य वीरपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करें तो सपा प्रत्याशी की जीत तय है। प्रदेश महासचिव शुभलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं तथा सपा कार्यकाल की उपलब्धियों को बताकर इस बार सपा की जीत के लिए पूरे दमखम से लग जाए। जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा आदि ने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को विजयी बनाने के लिए जी जान से जुटने को कहा। यहां पर अमित राज सिंह, बीडी वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद लोधी, विजेंद्र यादव, चेयरमैन सैयद आबिद अली, बॉबी अग्रवाल, मश्कूर खान, इंद्रपाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन अवनीश तिवारी ने किया। सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप के अनुसार भूपेंद्र सिंह सपा में विधानसभा महासचिव पद पर थे। पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि वे भाजपा के लिए कार्य कर रहे है इसलिए सभी की सहमति पर उन्हें पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। अभद्रता के बारे में उन्होंने कहा कि यह सब निराधार है। वही आंवला विधानसभा महासचिव भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मैं पिछले आठ वर्ष से सपा के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहा हूं। एक सप्ताह पूर्व उन्होंने जिलाध्यक्ष से मीटिंग मे समय पर पहुंचने के लिए कह दिया था। आज भी देर से आए तो वे अन्य वरिष्ठ नेताओं से इस संबंध मे बात कर रहे थे। इसी पर नाराज होकर उन्होंने उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके ऊपर खाने की प्लेट फेंक दी। जिसको लेकर विवाद हो गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *