आंवला मे संदिग्ध परिस्थितियों मे युवके का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या की जताई आशंका

बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक युवक का फंदे पर शव लटका हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि थाना आंवला क्षेत्र के गांव रसूलपुर गौटिया के रहने वाले मृतक जितेंद्र (22) के पिता अवधेश ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे का खेत की मेड़ को लेकर पड़ोसी के साथ विवाद हो गया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। लेकिन उसके बाद दो दिन पहले दूसरे पक्ष ने जितेंद्र और एक अन्य युवक के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। जब गुरुवार की रात पुलिस दबिश देने आई तो जितेंद्र घर से भाग गया। वही शुक्रवार की सुबह गांव के पास ही बकैन के पेड़ पर जितेंद्र का संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर शव लटका हुआ मिला। जानकारी होने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने जितेंद्र की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *