आंवला मे व्यापारी की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ मे गिरफ्तार, एसआई को भी लगी गोली

बरेली। जनपद के आंवला मे 10 दिन पहले चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे चोरों ने व्यापारी को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान छह दिन बाद अस्पताल में व्यापारी ने दम तोड़ दिया था। घटना के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों ने पुलिस का घेराव तक किया था। विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया गया था। अब पुलिस ने वारदात मे शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी पैर मे गोली लगने से घायल हुए है। पुलिस के एसआई को भी गोली लगी है। अधिकारियों के अनुसार आंवला पुलिस ने बजरुल अली निवासी थाना वजीरगंज, जिला बदायूं व लईक निवासी थाना उझानी जिला बदायूं को पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा। रविवार की देर रात बदायूं रोड़, कस्बा आंवला मे एलपीएस स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। रविवार देर रात एक बार फिर चोरी करने आंवला आ रहे थे लेकिन पुलिस ने रोका तो भागने का प्रयास किया। बाइक मोड़ते वक्त अनियंत्रित हो गई। लिहाजा पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें उप निरीक्षक रहमत अली भी घायल हुए हैं। घायलों को आंवला सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इन पर लूट, चोरी, हत्या जैसी आपराधिक पूर्व में भी दर्ज हो चुके है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *