आंवला मे रंग की चौपाई का निकला विशाल जुलूस, लोगों ने हुरियारों पर की फूलों की बर्षा

आंवला, बरेली। जनपद के आंवला नगर मे होली के पर्व पर रंग की चौपाई का जुलूस निकाला गया। इसमे बड़ी संख्या में हुरियारे शामिल हुए। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ हुरियारों का स्वागत किया। कई स्थानों पर रंग के मोर्चे हुए पुलिस फोर्स तैनात रही। मस्जिदों को त्रिपाल से ढका गया। होली के रंग को ध्यान में रखते हुए कई मस्जिदों पर त्रिपाल डाला गया। जिससे मस्जिदों के ऊपर रंग ना गिर सके। दोपहर बाद पक्का कटरा क्षेत्र के रंग का जुलूस लेकर बड़ी-बड़ी पिचकारियों के साथ गंज क्षेत्र मे गए रंग के जुलूस मे सबसे पहले मोर्चा भूमि विकास बैंक तिराहे पर हुआ। यहां हुरियारों जमकर रंग का मोर्चा खेला। घंटाघर चौराहे पर प्रदेश कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अबीर-गुलाल की वर्षा कर स्वागत किया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता सूरजभान गुप्ता, संजय अग्रवाल बॉबी, प्रमोद अनुरागी, संजीव सक्सेना, गुलजारीलाल चंद्रा, रामवीर प्रजापति आदि मौजूद रहे। जुलूस में त्रिपोलिया, सरकारी अस्पताल, लठैता मोहल्ला तथा अनूपुरा मोहल्ले में रंग के मोर्चे खेले गए। लोगों ने हुरियारों पर फूलों की बर्षा की। इसमें हरियाणा रंग खेलने फिल्मी गानों पर नाचते रहे। त्रिपोलिया पर अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली ने सभासदों के साथ स्वागत किया। सुरक्षा के लिए कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह और पुलिस फोर्स तैनात रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *