आंवला मे मृतक विनोद के परिजनों से मिले सपाई, सुनी पीड़ा

आंवला, बरेली। आंवला बदायूं रोड के एक नाले मे 27 दिन पहले एक किसान का शव मिला था। मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाकर गांव के ही तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर उसने सपा से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाई थी। सपा मुखिया ने नौ सदस्यीय टीम बनाकर पीड़िता के घर भेजकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। पनवड़िया गांव निवासी राधा देवी ने बताया उसके पति विनोद कुमार लोधी 12 मार्च की शाम फसल की सिंचाई करने गए थे। जब वह खाना लेकर पहुंची तो वहां गांव के ही मुनिपाल और रामगोपाल से उनका विवाद हो रहा था। आरोप है मुनिपाल, रामगोपाल और विश्वजीत ने उसके पति के खेत का इकरारनामा करा लिया था और रुपये भी नही दिए थे। उस रात की घटना के बाद उसके पति लापता हो गए। 20 मार्च को उनका नाले मे शव मिला। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। उसके बाद सभी को छोड़ दिया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट महिला बहन के साथ नौ अप्रैल को लखनऊ मे सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिली। सपा का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव की अगुवाई मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा की टीम गांव पहुंची थी। पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों से वार्ता कर रिपोर्ट बनाई है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *