आंबेडकर प्रतिमा स्थापना पर हुआ बवाल, भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने आंसू गैस छोड़कर खदेड़ा

बरेली। जिले के थाना सिरौली क्षेत्र मे सोमवार की दोपहर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर बवाल हो गया। सिरौली के साहूकारा मोहल्ले मे रातों रात प्रतिमा स्थापित कर दी गई थी। सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने विरोध करते हुए प्रशासन को जानकारी दी। प्रशासनिक टीम पुलिस के साथ प्रतिमा हटाने पहुंची तो महिलाओं ने विरोध कर दिया। सूचना पर सीओ अजय गौतम और एसडीएम एनराम मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी और वहां के एक अन्य  स्थानीय नेता को थाने में बैठाकर बात की गई। उन लोगों ने प्रतिमा हटाने की हामी भरी और अनुमति लेने के बाद ही स्थापित करने की बात कही। इसके बाद जब पुलिस मूर्ति हटाने पहुंची तो समझौते में बैठने वाले लोग गायब हो गए और महिलाएं सामने आकर विरोध करने लगी। पुलिस और नगर पंचायत की टीम प्रतिमा को हटाने गई तो भीड़ ने हमला कर दिया। इसके बाद यहां बवाल हो गया। छतों से भी पुलिस पर ईट-पत्थर फेंके गए। इस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ दिया। मौके पर बड़ी तादात मे पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से लाठीचार्ज नही किया गया। बल्कि भीड़ की ओर से उन पर हमला किया गया। जिसका उनकी टीम ने बचाव किया। इसमें कोई घायल नही हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *