अहीर रेजिमेंट गठन की मांग को लेकर भेजा पत्र, निकाली रैली

बरेली। यादव समाज की वर्षों पुरानी अहिर रेजीमेंट की मांग को लेकर यादव समाज बरेली ने दोहना टोल प्लाजा से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं रक्षामंत्री भारत सरकार को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। अहिर रेजिमेंट की मांग को लेकर काफी समय से समाज के लोग सरकार को अवगत करा रहे है। लेकिन रेजिमेंट के गठन की ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। इस अवसर पर अहिर रेजीमेंट संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव यादव, सुनील यादव, कबड्डी खिलाड़ी और निखिल यादव एवं यादव उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवेंद्र यादव, आजाद समिति के राष्ट्रीय महासचिव करन सिंह यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी शिवप्रताप सिंह यादव, डॉ देवेंद्र सिंह यादव, अशोक यादव, प्रदीप यादव, प्रधान मनी यादव, दीपक यादव, कप्तान सिंह यादव, हरिशरण यादव, अमित यादव, अवधेश यादव, अरविंद यादव, मुकेश यादव, रितेश यादव, आकाश यादव, सुदेश यादव, सोमेश यादव, एडवोकेट जोरावर यादव, अनिकेत यादव, देवेंद्र सिंह यादव, हिम्मत सिंह यादव एवं यादव समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *